ये 5 बाते आपको चालाक बना देगी | भोलापन कैसे दूर करें


ये 5 बाते आपको चालाक बना देगी | भोलापन कैसे दूर करें 


क्या आपको भी लोग पागल बना कर अपना काम करवा लेते है?तो मतलब आप बहोत भोले है और भोलापन कैसे दूर करें।आपको आज ही जान लेना चाहिए।क्योंकि दुनिया मे सबसे ज्यादा जुल्म भोले भाले लोगो पर ही ही होता है।अगर आपकी शराफत का भी हर कोई फायदा उठा लेता है।

तो तुरंत ही आपको इस समस्या को सुलझाना होगा।नही तो एक दिन दुनिया आपको लूटकर खा जाएगी और आपकी ज़िंदगी मे बर्बादी के सिवा कुछ नही बचेगा।अगर आप भी अपने इस तरह के व्यवहार से परेशान रहते है।और जानना चाहते है कि भोलापन कैसे दूर करें। तो ये आर्टिकल खास आपके लिए ही लिखा गया है।


● जल्दी विशवास न करे:-

सीधे साधे लोगो की सबसे बडी प्रॉब्लम ये होती है कि वह जल्दी से सब पर विशवास कर लेते है।इनको लगता है कि जैसे ये सोचते है बाकी दुनिया के लोग भी वैसे ही सोचते है।जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है।

आँखे बंद करके विशवास करने से पहले एक बार सोचा करो।कि सामने वाला इंसान भरोसे के लायक है भी या नही।क्योंकि यहाँ लोग छल करने से पहले सबसे पहले भरोसा ही जीतते है।

● सामने वाले को उसी की भाषा मे जवाब देना सीखो:-

अगर आप सच मे चाहते है कि भोलापन कैसे दूर करें।तो सबसे पहले जो आपसे जिस भाषा मे बोलता है।उसको उसी की भाषा मे जवाब दो।कहने का मतलब है कि सामने वाला आपकी बेज्जती कर रहा है तो आपको अपने आत्मसमान की रक्षा करनी होगी।

अगर आप ऐसा न करके ये सोचेंगे कि छोड़ो यार लड़ाई झगड़े में कुछ नही रखा।तो आप भोले लोगो की कैटगरी में आएंगे।मैं यहाँ आपको लड़ाई झगड़े करने के लिए नही बोल रहा।बल्कि आपको अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहिए।क्योंकि दुनिया ऐसे ही चलती है।

● दुसरो से दबकर न रहो:-

मैंने कॉलेज,स्कूल में कुछ लड़को को देखा है।जो हमेशा दूसरे लड़को सबसे दबकर रहते है।दुसरो की हाँ में हाँ मिलाते रहते है।ऐसे लोगो को ही भोलेपन की मिसाल बोलते है।अगर आप भी भोलेपन का शिकार है तो आपको कोई पसंद नही करता होगा।

ऐसे लोगो को सब अपने जूते के नीचे रखना चाहते है।अगर भोलापन दूर करना चाहते है तो आज से ही दूसरों के हिसाब से चलना छोड़ दो।दुसरो की परवाह किये बगैर खुलकर फैसले लो।जिससे आपका जीवन थोड़ा बेहतर हो सके।

● चालाक लोगो को दोस्त बनाओ:-

भोले लोगो के दोस्त न के बराबर होते है।अगर होते भी है तो वो भी सीधे साधे होते है।अगर आप सच मे चाहते है कि भोलापन कैसे दूर करें।तो आपको आज से ही चालक लोगो से दोस्ती करनी चाहिए।उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए।

इससे आप दूसरों से चालाकी से काम करवाने के टिप्स सिखेंगे।और धीरे धीरे खुद को इम्प्रूव भी कर लेंगे।क्योंकि आपने सुना होगा खरबूजे को देखकर ही खरबूजा रंग बदलता है।इसलिए कोशिश करो चालक लोगो को अपनी दोस्ती में शामिल करो।

● पहले अपना फायदा देखो:-

जो लोग हमेशा दूसरों को खुश करने में लगे रहंते है,उन्हें भोला भाला कहते है।ऐसे लोग दुसरो को खुश करने के लिए खुद का नुकसान तक कर लेते है।अगर आप भी ऐसे ही है तो आज से ही दूसरों के बारे में सोचना छोड़ दो।

क्योंकि सामने वाला सिर्फ अपने फायदे के लिये ही आपके साथ है।जिस दिन उसको आपसे कुछ मिलना बंद हो जाएगा।वो आपको अपनी ज़िंदगी से उठाकर बाहर फेंक देगा।इसलिए कोशिश करो हर काम मे पहले अपना फायदा देखो।

● निष्कर्ष:-

अगर आप ऊपर दी गयी बातों को अपनी ज़िन्दगी में उतारते हो।तो आपकी ये समस्या भोलापन कैसे दूर करें।कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।लेकिन उसके लिए आपको खुद पर काम करना होगा।अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ना।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने