5 तरीको से जाने प्यार कितना सच्चा है | सच्चे प्यार की पहचान क्या है?
मैं जानता हूँ कि आपके मन में इस वक़्त ये सवाल आया होगा कि सच्चे प्यार की पहचान क्या है?तभी आप इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए यहाँ तक आयें हो।लेकिन उससे पहले ये भी जानना आवश्यक है की सच्चा प्यार क्या होता है।तो इस सवाल के जवाब में इतना ही कहूंगा कि जब कोई बिना किसी स्वार्थ के आपसे प्यार करता है तो उसे सच्चा प्यार कहते है।
आज के युग में सच्चा प्यार मिलना उतना ही मुश्किल है।जितना कठिन शायद भगवान को ढूंढ़ना।क्योकिं आज कल के लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास ही करते है।अगर आप भी किसी से प्रेम करते है और जानना चाहते है कि सच्चे प्यार की पहचान क्या है?तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़े।
सच्चा प्यार कैसा होता है?
● पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करना:-
वैसे इस दुनिया में हर इंसान खुश रहना चाहता है।हर इंसान को खुश रहने का अधिकार भी है।हर कोई सबसे पहले खुद की खुशी देखता है।लेकिन जो लोग खुद की खुशी की कोई परवाह नही करते।
वो अपनी खुशी को साइड में रखकर पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचते है।तो ये वो प्यार है जो बहोत कम लोग करते है।अगर आपकी ज़िंदगी मे भी ऐसा कोई है।तो आप बहोत lucky हो।क्योकि आपका साथी आपको सच्चे दिल से चाहता है।
● आपके परेशान होने पर वो परेशान होता है:-
अगर आप भी जानना चाहते है कि सच्चे प्यार की पहचान क्या है?तो अपनी कोई परेशानी अपने पार्टनर को बताओ।अगर वो आपको प्रॉब्लम में देखकर परेशान हो जाता है।परेशान होने के साथ साथ वो आपकी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है।
तो वो आपको सच मे प्यार करता है।क्योकि परेशान हम उन्ही के लिए होते है।जिन्हें हम दिल से अपना मानते है।अगर आपका प्रेमी या प्रेमिका भी इस तरह का है।तो आपको उसे सीने से लगाकर रखना चाहिए।क्योंकि ऐसे प्यार करने वाले हर किसी को नही मिलते।
● हमेशा स्पोर्ट करना:-
अगर आपका पार्टनर हर दुख की घड़ी में आपके साथ रहता है।जब दुनिया आपको गलत बोल रही हो,तब भी वो आपको स्पोर्ट करता है।तो आपके लिए एक सलाह है कि ऐसे साथी को गलती से भी अपने से दूर मत कर देना।
क्योकि सुख की घड़ी में तो हर कोई साथ मे खड़ा हो जाता है।लेकिन जो दुख और तकलीफ में साथ हो।तो आपको उसके प्रेम पर कभी शक नही करना चाहिए।ऐसे लोग बहोत कम होते है जो सच्ची भावना से प्यार करते है।
● गलती होने पर माफ कर देना:-
सच्चे प्यार की पहचान क्या है?इस बात का जवाब इतना सा है की अगर आपका पार्टनर आपकी गलती पर आपको छोड़ता नही बल्कि आपको एक मौका देता है।तो आप बहोत भाग्यशाली हो जिसे ऐसा प्यार करने वाला मिला है।
क्योंकि मैंने बहोत से लोगो को देखा है कि लोग छोटी छोटी ग़लतियो पर एक दूसरे को छोड़ देते है।बहोत से लोग तो अपने पार्टनर में कोई कमी होने पर भी ब्रेकअप कर लेते है।मैं मानता हूं गलतियां सबसे होती है।ग़लतियो को सुधारा भी जा सकता है।ओर ऐसा कोई इंसान नही जिंसमे कोई कमी न हो।
लेकिन आपका प्रेमी आपकी कमियों पर आपको छोड़ने की बजाए आपको आगे बढ़ने के प्रेरणा देता है।तो उसका प्यार एक दम सच्चा है।
इसे भी देखें - ये 5 बाते लड़कियां जरूर देखती है लड़को में
● बिना मतलब के प्यार करना:-
बहोत से लोग प्यार तो छोड़ दो दोस्ती भी तभी करते है।जब उन्हें सामने वाले से कोई न कोई फायदा हो रहा हो।यह बात भी सच है कि आजकल के रिश्ते में प्यार नही बल्कि फायदा और नुकसान देखा जाता है।
लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग ऐसे भी होते है।जो प्यार में खुद को सामने वाले पर न्योछावर कर देते है।उन्हें मतलब नही होता सामने वाला प्यार करता है या नही।लेकिन वो अपने प्यार में किसी तरह की कोई कमी नही आने देते।
कहने का मतलब इतना सा है जो अपने साथी से मोहब्बत नही इबादत करता हो।वो प्यार सच्चे प्यार की श्रेणी में आता है
इसे भी देखें - झूठे प्यार को पहचानने की जबरदस्त ट्रिक
● निष्कर्ष:
अगर ऊपर दिए गए पॉइंट आपके पार्टनर के अंदर है।तो मुबारखों आपका पार्टनर का प्यार बिल्कुल सच्चा है।वो आपको दिल और जान से प्यार करता है।तो आपका भी फ़र्ज़ बनता है कि आप भी अपनी तरफ से उन्हे प्यार में कोई कमी न आने दे।अगर आपको ये आर्टिकल सच्चे प्यार की पहचान क्या है?पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।
● FAQ:-
Q.1 प्यार की फीलिंग कैसे होती है?
Ans.अगर आपने प्यार किया है तो आप इस अहसास से भलीभांति परिचित होंगे।अगर नही किया तो आपको बताना चाहूंगा।प्यार होने की स्थिति में हम थोड़े से भावुक हो जाते है।जिससे प्यार होता है बस उसी के बारे में सोचते है।ऐसा करके हमे अंदर से बहोत खुशी मिलती है।
Q.2 प्रेम और पसंद में क्या फर्क है?
Ans.अगर कोई इंसान आपको पसंद करता है तो वो उसकी चाहत बस आपको पाने तक ही सीमित होती है।लेकिन अगर कोई आपसे प्यार करता है तो वो आपको पाने के बाद खोने से डरेगा।
Tags:
love advice
saccha pyar kaisa hota hai
saccha pyar kya hota hai
sacche pyar ki pehchan kya hai