5 तरीको से गुस्सा कंट्रोल करें | Gusse Ko Kaise Control Kare



5 तरीको से गुस्सा कंट्रोल करें | gusse ko kaise control kare



        कभी कभी हम किसी बात को लेकर इतना सीरियस हो जाते है,जिससे हमारे अंदर क्रोध भर जाता है।जिस कारण हम आए दिन किसी न किसी से झगड़ते रहते है।जिसमे ज्यादातर तो हमारे गुस्से का शिकार हमारे अपने ही होते है।ज्यादातर रिश्तों के टूटने की वजह गुस्से में कुछ भी बोल देना,फिर रिश्तों के टूट जाने के बाद में पछतावा करना।

         अगर आप भी अपने गुस्से को कंट्रोल नही कर पाते और जानना चाहते है कि gusse ko kaise control kare तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।आज मैं आपको इस आर्टिकल में 5 तरीक़े बताऊंगा जिसकी मदद से आप क्रोध को अपने उपर हावी होने से रोक सकते हो।

5 तरीके गुस्से को कैसे कंट्रोल करे:-



● जवाब देने से पहले सोचो:-


          यह बात बिल्कुल सच है कि गुस्सा हमारी जिंदगी को बर्बाद कर देता है।इसलिए जब भी कभी आपका क्रोध बढ़ जाए तो एक बार कुछ भी बोलने से पहले जरूर सोचना की इसका result क्या होगा।

         एक बार उस बात को अपने मन मे जरूर बोलना।मैं जानता हूँ ऐसा करना बहोत कठिन है,लेकिन खुद के लिए यह सब करना बहोत जरूरी है।मेरी माने तो आपको एक बार ऐसा करने की कोशिश तो जरूर करनी चाहिए।


● कुछ देर के लिए खुद को अकेला छोड़ दे:-


          दुनिया के ज्यादातर मर्डर गुस्से ने ही होते है,क्योकि हम खुद को काबू नही कर पाते और क्रोध में आकर कुछ भी कर देते है।मैं आपको डराना नही चाहता बल्कि बता रहा हूँ आपके अंदर पनप रहा क्रोध कब आपके ऊपर हावी होकर आपसे कुछ भी करवा सकता है।

          इसलिए जब भी किसी दोस्त या पार्टनर पर गुस्सा आये तो उसकी नज़र से खुद को दूर कर ले।क्योकि जब तक वो इंसान हमारे सामने रहता है तो हमारा गुस्सा कम होने की बजाए और बढ़ जाता है।इस तरीके से आप गुस्से को काबू कर सकते है।


● एक निशानी बना ले:-


          अगर आपको गुस्सा बहोत ज्यादा आता है और थोड़ी देर में शांत भी हो जाता है,लेकिन बाद में आपको पछतावा होता है।तो आज से जब भी गुस्सा आये तो एक निशानी बना ले।जिसे देखकर आप शांत हो जाये।जैसे office में एक pamplate चिपका ले कि "गुस्सा करने के नुकसान"इसे अपनी आंखों के सामने ही रखे।

         जब भी गुस्सा आये तो उसे देखकर शायद कुछ हद तक आपका क्रोध शांत तो जरूर होगा।मैं जानता हूँ यह थोड़ा अजीब है मगर एक बार कोशिश करने में क्या जाता है।

● अपना ध्यान हटायें:-


         क्रोध में हम अपने आप को संभाल नही पाते।क्योकि हमारा मस्तिष्क हमारे काबू से बाहर हो जाता है।ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जिस चीज़ से आपको क्रोध आ रहा है उस चीज़ से कुछ देर के लिए अपना ध्यान हटा ले,कहने का मतलब है उसके बारे में कुछ सोचो ही नही।


● योग करे:-


         अगर आप भी चाहते कि gusse ko kaise control karna है तो आज से ही योग करना शुरू कर दे।योगासन से हमारे मस्तिष्क की इंद्रियां खुलती है।जिससे हमारे सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।जिससे आपको काफी हद तक फायदा जरूर मिलेगा।


● निष्कर्ष:-


         उम्मीद करता हूँ आप ऊपर दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करेंगे।मैं यह नही कहता कि आप गुस्से को पूरी तरह कंट्रोल कर लोगे,लेकिन कुछ हद तक आपके क्रोध में कमी जरूर आएगी।मेरी शुभकामना आपके साथ है,उम्मीद करता हूँ आप इस आर्टिकल को पढ़कर खुद में कुछ बदलाव करेंगे।

        अगर आपको यह आर्टिकल gusse ko kaise control kare पसंद आया तो हमारी दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ना।




नोट:- गुस्सा करने से सबसे ज्यादा नुकसान खुद का ही होता है।


इन्हें भी देखे :- 5 तरीके attractive दिखने के


●FAQ:-



Q.1 गुस्सा करने से क्या नुकसान होता है?

Ans.गुस्सा करने के नुकसान निम्नलिखित है:-

◆ गुस्सा करने से हमारे दिमाग के सेल्स को नुकसान पहुँचता है।

◆ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

◆ दुसरो सामने हमारी छवि खराब हो जाती है।

◆ गुस्सा करने से हमारा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है,जिससे किसी भी कार्य मे मन नही लगता।

◆ लोग हमसे बात करना बिल्कुल पसंद नही करते।क्योकि की जिस इंसान को बात बात पर गुस्सा आता है लोग उससे दूर भागते है।


Q.2 ग़ुस्सा करने से क्या फ़ायदा है?

Ans.गुस्सा करने के फायदे निम्नलिकित है:-

◆ कई बार जब कोई हमारी बात नही मानता तो हम गुस्सा करने लगते है।जिसकी मदद से हम थोड़ा सा गुस्सा करके अपना काम करवा सकते है।

◆ जब हमे गुस्सा नही करते तो हमारे मन मे बहोत सारी बाते अंदर ही दबी रह जाती है और यह बातें आगे जाकर जहर बन जाती है और हम अंदर ही अंदर तड़पते रहते है,लेकिन गुस्सा करने पर मन मे कुछ नही रहता।





◆ गुस्सा करके हम सामने वाले को अपनी शक्ति का एहसास करवा पाते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने