इन पांच तरीको से किसी को भी भूल जायोगे / Breakup Ke Baad Kya Kare
After Breakup Tips : दोस्तो अगर आपका ब्रेकअप हुआ है और आप ज़िन्दगी में आगे नही बढ़ पा रहे हो।बार बार अपने ex पार्टनर के बारे में सोचते हो।कहने का मतलब है की आप उन्हें भूला नही पा रहे हो,लेकिन भूलना चाहते हो।तो आज आप बिल्कुल सही जगह आए हो।आज मै आपको पांच टिप्स दूंगा जिसे आप फॉलो करके आसानी से अपने ex पार्टनर को भूल जाएंगे।लेकिन उसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ेगा।
● Accept करो कि रिश्ता खत्म हो चुका है:-
बहोत से लोग breakup के बाद खुद को संभाल नही पाते।वो खुद को समझा ही नही पाते कि सब कुछ खत्म हो चुका है।अब आपके याद करने से कुछ नही होने वाला आप बस यह सब करके खुद को ही नुकसान पहुँचा रहे हो।
सबसे पहले तो आप उनसे कोई उम्मीद लगाना या उनके सपने देखना छोड़ दो,की वो वापस आ जाएंगे।एक बार अपने दिल पर हाथ रखकर खुद से पूछो अगर किसी को आपकी ज़िन्दगी में वापस आना ही होता,तो वो कभी आपको छोड़कर जाता ही नही।इसलिए अपने अतीत से बाहर निकलो और future के बारे में सोचो।
● अपनी बातों को share करो:-
आपको अपने करीबी के साथ अपने दिल की बात शेयर करनी चाहिए।वो करीबी कोई भी हो सकता है, आपका भाई, बहन,परिवार या आपके दोस्त ताकि आपके अंदर जो feeling है आप उसे बाहर निकल पाए।नही तो आप खुद में ही घुटते रहोगे और हो सकता है आप तनाव (dipprestion) में चले जाएं।जिससे आपको आगे चलकर बहोत ज्यादा प्रॉब्लम हो जाएगी।और आप कभी breakup से बाहर नही निकल पयोगे।
● कुछ दिन के लिए बाहर घूमने जाओ:-
अगर आप सच मे breakup से आगे बढ़ना चाहते है तो आपको कुछ दिनों के लिए अपने परिवार या दोस्तो के साथ बाहर घूमने जाना चाहिए। ताकि आपका दिमाग भी थोड़ा सा तरोताजा हो सके।इससे आपको अपने ex पार्टनर को भूलने में बहोत मदद मिलेगी।
● खाली बिल्कुल न बैठे:-
कहते है न खाली दिमाग शैतान का घर अगर आप खाली बैठे रहेंगे तो आपको बार बार अपने अतीत की याद आएगी और आप मायूस ही बैठे रहेंगे।breakup से बाहर निकलने के लिए आपको सबसे पहले खुद को किसी न किसी काम मे busy रखना है।इससे आप धीरे धीरे अपनी नार्मल ज़िन्दगी में लौट सकते हो।
● कुछ नया सीखने की कोशिश करे:-
दोस्तो मानो या न मानो कोई इंसान आपको छोड़कर जाता ही इसलिए है क्योंकि की हमारे अंदर ही कोई न कोई कमी होती है।इसलिए आपको अब उसकी याद में रोना नही है,बल्कि खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी है।कुछ नया सीखना है ताकि हम खुद को एक बेहतर इंसान बना सको।
● निष्कर्ष:-
अगर आप सच मे breakup से बाहर निकलना चाहते है।तो इन पांच टिप्स को एक बार अपनी ज़िंदगी मे जरूर उतारना,मेरा वादा है आपसे आप किसी को भी आसानी से भूल जायोगे और ज़िन्दगी में आगे बढ़ पयोगे।
नोट:- अगर कोई इंसान आपको छोड़कर चला जाता है,इसका मतलब यह नही की आप कीमती नही हो,लेकिन अफसोस उस इंसान को आपकी क़ीमत नज़र नही आई।इसमें आपका नही बल्कि उसका नुकसान हुआ है।
● FAQ:-
Q1. ब्रेकअप क्यो हो जाता है?
Ans. दोस्तो हमारी जिंदगी में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब हमारा breakup हो जाता है।लेकिन यह क्यो होता है हमे समझ नही आता।आइए जानते है ब्रेकअप होने के कुछ कारण:-
◆ दो प्यार करने वालो के बीच मे किसी तीसरे का आ जाना।यह किसी ब्रेकअप की वजह हो सकती है।
◆ अपने पार्टनर को समझ न पाना भी ब्रेकअप की वजह बनती है।
◆ अपनी गलती न मानना हमेशा अपने पार्टनर की गलती निकलना भी ब्रेकअप की बहोत बड़ी वजह है।
◆ अपने पार्टनर को वक़्त न देना भी आपको अपने पार्टनर से अलग कर सकता है।
◆ भरोसा टूटना भी किसी ब्रेकअप की वजह बन सकती है।
Q.2 ब्रेकअप इतना बुरा क्यों होता है?
Ans. दोस्तो जब हमारा breakup होता है तो हमारा दिमाग काम नही करता कि हम क्या करे।हमारे मन मे तरह तरह के विचार आते है।क्योंकि जिस इंसान के साथ हमने पूरी जिंदगी साथ रहने की कसमे खाई होती है और वो हमे छोड़कर चला जाता है।तो हम इस बात को accept नही कर पाते।जिस कारण हमें बहोत बुरा लगता है।कभी कभी हम तनाव में भी चले जाते है।कहने का मतलब है हम हर चीज़ बेकार लगती है किसी काम मे मन नही लगता।बस यही कारण है ब्रेकअप इतना बुरा होता है।
इन्हें भी देखे
Tags:
after breakup advice
after breakup tips
Breakup ke baad kya kare
breakup ke baad kya kare in hindi
Relationship advice