5 जबरदस्त फायदे प्यार में प्यार में धोखा खाने के | प्यार में धोखा खाने के फायदे
अगर आपको हाल ही में किसी लड़की ने प्यार में धोखा दिया है और इस कारण आप बहोत मायूस रहने लगे है।लेकिन अगर मैं आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे बताऊंगा तो शायद आपको मेरी बात पर विश्वास नही होगा।लेकिन ये बात बिल्कुल सत्य है।
जब हम किसी के प्यार में होते है और उसी के साथ अपनी सारी ज़िन्दगी बिताने की कसमें खाते है।लेकिन सामने वाला हमे छोड़कर चला जाता है।तो बहोत ज्यादा तकलीफ होती है,जिसे शायद हम किसी को बता तक नही पाते।और अंदर ही अंदर घुटते रहते है।
अगर आपका भी कुछ दिन पहले ब्रेकअप हुआ है।और आप अपने पार्टनर को चाहकर भी भूल नही पा रहे।तो आज मैं आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे बताऊंगा।जिसके बाद आप खुशी से झूम उठेंगे।उसके लिए आर्टिकल के अंत तक बने रहे।
प्यार में धोखा खाने के बाद कैसे समझे
● कुछ नया सीखने को मिलना:-
ज़िन्दगी में एक न एक बार प्यार तो होता ही है और एक न एक बार दिल भी जरूर टूटता है।प्यार में धोखा खाने के फायदे में सबसे बड़ा फायदा ये है कि एक बार धोखा मिलने के बाद हम थोड़ा मजबूत हो जाते है।फिर जल्दी से किसी पर ट्रस्ट नही करते।
जिससे भविष्य में हमे ही कही न कही इसका लाभ मिलता है।हम सच्चाई के विपरीत एक ख्वाबो की ज़िंदगी जी रहे होते है।जिससे ये भर्म भी हमारा जल्दी ही टूट जाता है।जिससे हमें वास्तविक ज़िन्दगी में वापस लौटने का मौका मिलता है।
इसे भी देखें - 5 तरीक़े झूठा प्यार पहचाने के
● फ्रीडम मिल जाना:-
जब हम अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रिश्ते में होते है।तो चाहकर भी किसी दूसरी लड़की से नॉर्मल बात तक नही कर पाते।हमे उसे अपनी ज़िंदगी का एक एक हिसाब देना पड़ता है।कि हम कब क्या कर रहे है और क्यों कर रहे है।ऑनलाइन आये हो तो बात क्यो नही कर रहे।
फ़ोन क्यो बिजी जा रहा है और भी न जाने क्या क्या?लेकिन जब हमें वो लड़की छोड़कर चली जाती है।तो हमको दुखी होने की बजाए खुलकर अपनी ज़िंदगी जी सकते है।मैं मानता हूं ऐसा करना थोड़ा सा मुश्किल जरूर है,लेकिन नामुमकिन नही।
● पैसों की बचत:-
आज sunday है यार गर्लफ्रैंड के साथ घूमने जाना है।लेकिन पैसे नही है क्या करूँ।एक काम करता हूँ दोस्त से उधार ले लेता हूँ।आपके साथ ऐसा शायद बहोत बार हुआ होगा।आप अपनी ज़िंदगी की खून पसीने की कमाई एक लड़की पर लुटाते रहंते है।
लेकिन जब वो लड़की आपसे ब्रेकअप करके चली जाती है।तो आपका ये फालतू का खर्चा बच जाता है।जिसे आप अपने फ्यूचर के लिए save कर सकते है।तो breakup होने के बाद उदास होने की बजाएं खुशी मनाइए की आप बर्बाद होने से बच गए।
● खुद को समझने का मौका मिलना:-
प्यार में अक्सर हम इतने अंधे हो जाते है कि खुद के लिए वक़्त ही नही निकाल पाते।बस हमेशा अपनी girlfriend को खुश करने में लगे रहते है।लेकिन अपनी खुशी को भूल ही जाते है।लेकिन जब वो लड़की हमे छोड़कर चली जाती है।
तो हमे अपने भविष्य के बारे ने सोचने का अतिरिक्त समय मिल जाता है।जिससे हमें अपनी ज़िंदगी के लक्ष्य के बारे में पता चलता है।जिससे हमें उस पर काम करने का अच्छा खासा मौका मिल जाता है।जो उस लडक़ी के रहते शायद कभी नही मिलता।
● दोस्तो और फैमिली के लिए वक़्त मिल जाना:-
अक्सर आपने अपने दोस्तों को कहते सुना ही होगा।"भाई तेरी girlfriend क्या बन गयी तू तो हमे भूल ही गया" क्योकि जो दोस्त हर दुख सुख में साथ होते है।एक लड़की के आने के बाद हम उन्हें भूल ही जाते है।
न तो दोस्तो को वक़्त दे पाते है और न ही फैमिली को बस एक ख्याली दुनिया मे जीते रहते है।लेकिन ब्रेकअप होने के बाद जब हमें अक्ल आती है।तो हमे उनके साथ वक़्त बिताने का अच्छा खासा मौका मिल जाता है।
इसे भी देखें - गर्लफ्रैंड का झूठ पकड़ने का तरीका
● निष्कर्ष:-
अगर अभी तक आप ये आर्टिकल पढ़ रहे है तो आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे पता चल ही गए होंगे।तो आप घुट घुट कर जीने की बजाए।खुशी मनाइए की अच्छा हुआ कि वो लड़की आपको छोड़कर चली गई।क्योकि इससे आपका ही फायदा हुआ है।अधिक जानकारी के लिए हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।