इन 5 वजह से लडकिया बहोत भाव खाती है | लड़कियां भाव क्यों खाती है?


इन 5 वजह से लडकिया बहोत भाव खाती है | लड़कियां भाव क्यों खाती है?


जब भी हम किसी लड़की को इम्प्रेस करने जाते है तो एक दम से उसके भाव बढ़ जाते है।ये किस्सा आपके साथ भी कभी न कभी तो हुआ ही होगा।लेकिन हम आज तक समझ नही पाएं की लड़कियां भाव क्यों खाती है?क्योकि जब तक हम इसकी वजह नही जान लेते।तब तक किसी को अप्रोच करना बहोत मुश्किल है।


सोनू एक आशा नाम की लड़की को बहोत पसंद करता है।जो कि उसके ही आफिस में काम करती है।वो पिछले कुछ महीनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है।लेकिन आज तक उसको इम्प्रेस नही कर पाया।जिसका कारण है आशा का उसे भाव न देना।अगर आपकी भी कहानी सोनू से मिलती जुलती है।तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।जिसमें हम बात करेंगे कि लड़कियां भाव क्यों खाती है?अगर आपकी ज़िंदगी मे भी same इसी तरह की समस्या है,तो हमारे साथ बने रहे।


लड़कियों के भाव खाने की वजह


● खुद को ज्यादा value देती है:-

हमेशा प्यासा ही कुँए के पास जाता है न कि कुआं प्यासे के पास आता है।कहने का मतलब है कि अगर गर्लफ्रैंड की जरुरत आपको है तो ऐसा जरुरी नही है कि उसे भी बॉयफ्रेंड की जरूरत होगी।इसलिये आपको ही उसके आगे पीछे घूमना पड़ेगा।

अगर लड़की आपको पसंद भी करती होगी तो भी वो अपनी वैल्यू को गिरने नही देगी।वो आपसे ज्यादा अपने काम को और खुद को importance देती है।बस इसी वजह से आपको लगता है  की लड़कियों में attitude होता है।


● लडको के ज्यादा भाव देने से:-

जब किसी चीज़ की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है।तो उसकी सप्लाई ऑटोमैटिकली कम हो जाती है।आप जब किसी लड़की के पीछे हाथ धोकर पढ़ जाते हो।यानी हर वक़्त बस उसी के आगे पीछे लगे रहते हो।तो वही पर आपकी इज़्ज़त कम हो जाती है और लड़की आपको फालतू समझने लगती है।

मैं ये नही कहता की सब लड़के ऐसा करते है।लेकिन कुछ लड़कों की वजह से लड़कियों के भाव बढ़ जाते है और उन्हें इन सब की आदत हो जाती है।जिसका खामियाजा सब लड़को को भुगतना पड़ता है।

● लड़को की कैपेसिटी चेक करती है:-

लड़कियां हमेशा ऐसे लड़को को अपना बॉयफ्रेंड बनाना पसंद करती है।जो एक्चुअल में उसके नखरे उठा सके।जो उसकी छोटी छोटी ख्वाईशो को पूरा कर सके।कभी कभी लड़कियां लड़को की कैपेसिटी चेक करती है।

जो लड़का मेरे पीछे पड़ा है।वो सच मे मुझसे प्यार करता है या बस बड़ी बडी बाते ही करता है।वो बस देखना चाहती है कि सामने वाला किस हद तक जा सकता है।बस यही जानने के लिए वो नखरे करती है।

● मर्यादा में रहती है:-

अगर आप सोचते हो कि लड़कियां भाव क्यों खाती है?तो बताना चाहूंगा इसके पीछे उनकी भी मजबुरी होती हैं।क्योकि आज के दौर में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों पर उंगलियां ज्यादा उठती है।अगर आपके थोड़ा सा अप्रोच करने पर लड़कियां अटेंशन देने लगे।

तो लोग उनपर ही सवाल उठाने लगते है।जैसे "अरे ये तो कररेक्टर less है हर लड़के के साथ लगी रहती है" और भी न जाने क्या क्या बोलकर उसको नीचा दिखाया जाता है।बस ऐसी किसी स्तिथि से निपटने के लिए लडकिया ऐसा करती है।

● लड़की का खूबसूरत होना:-

अगर लड़की बहोत ज्यादा खूबसूरत है तो उसके पीछे लड़को की लाइन लगी रहती है।जब हर कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे।

तो वो खुद को स्पेशल फील करने लगती है और जो इंसान स्पेशल होगा वो हर किसी को तो नही मिल सकता न।बस इसलिए वो भाव खाना शुरू कर देती है।

● निष्कर्ष:-

अगर आपकी ज़िंदगी मे भी कोई ऐसी लडक़ी है।जो बहोत भाव खाती है तो सबसे पहले आपको ये जानना है कि लड़कियां भाव क्यों खाती है?जो कि आपको आर्टिकल पढ़कर पता चल ही गया होगा।अगर हमारी इस लेख से आपको थोड़ी बहोत मदद मिलती है।तो हम समझेंगे हमारा आर्टिकल लिखने का उद्देश्य पूरा हो गया।अधिक जानकारी के लिए हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने