5 जबरदस्त तरीको से gf को मनाएं | रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये
दुनिया का ऐसा कोई रिश्ता नही जिसमे नोकझोक न हो।हर रिश्ते में रूठना मनाना लगा ही रहता है।लेकिन जब बात हो गर्लफ्रैंड और बॉयफ्रेंड के रिश्ते की यहाँ तो लड़ाई झगड़े कुछ ज्यादा ही होते है।जिसके बाद एक पार्टनर का नाराज़ होना लाज़मी है।लेकिन वो नाराज़ होना वाला शख्स लड़की है तो उसे मनाने के लिए लड़को के पसीने छूट जाते है।अगर आपकी भी gf रूठ गई है और आप रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये? यह जानना चाहते है।तो आज आप बिल्कुल सही जगह आये है।
वैसे गर्लफ्रैंड को मनाने के बहोत सारे तरीके है,लेकिन मैं आज आपको महत्वपूर्ण तरीके ही बताऊंगा।जो आपकी जिंदगी में आपके काम आए।आज इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ टिप्स दूंगा।जिसमे मदद से आप अपनी रूठी हुई प्रेमिका को आसानी से मना पाएंगे।अगर आप सच मे जानना चाहते है कि रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये? तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना।
इन 5 तरीको से अपने रूठे हुए प्यार को मनाएं:-
● Surprize gift दे:-
गर्लफ्रैंड को छोटे छोटे surprize देते रहना चाहिए।इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।अगर प्रेमिका रुठ गई है,तो मेरा मानना है कि उसे कोई प्यारा सा गिफ्ट देकर ही मनाएं।क्योंकि आपका साथी आपसे ये सब करने की आशा करता है।
अगर आपका पार्टनर किसी बात से आपसे गुस्सा हो गया है।तो उसका गुस्सा शांत करने का जबरदस्त तरीका यह है कि उसकी पसंद की चीज़ उसे तोहफ़े में दे दी जाए।इससे उसे भी अच्छा लगेगा और उसे एहसास भी हो जाएगा कि आप उसकी कितनी परवाह करते हो।इससे आपके रिश्ते में जो भी कड़वाहट होगी तो वो दूर हो जाएगी।
● माफी मांगे:-
रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये,इसका सीधा सा जवाब है, उससे माफी मांग ले।अगर अनजाने में आपसे कोई गलती हो गई है।तो उस गलती को स्वीकार करे।जरूरत पड़े तो उससे माफी भी मांगे और उससे वादा भी करो कि दुबारा ऐसा नही होगा। क्योकि आपके ऐसा न करने से आपका यह अटूट रिश्ता पल भर में टूट भी सकता है।
वैसे भी गलती खुद की हो, तो माफी मांगने में हर्ज़ ही क्या है।sorry छोटा सा शब्द है, अगर आप बोल देते है।तो आपके रिश्ते में जो कड़वाहट आ गई है वो पल भर में दूर हो जाएगी।
● Love letter लिख कर भेजे:-
अगर आपने कोई ऐसी गलती कर दी है।जिसकी वजह से आपका ये प्यारा सा रिश्ता टूटने की कगार पर है।कहने का मतलब है कि वो मानने को तैयार ही नही है।तो आप कागज पर love letter लिख कर भेज सकते है।आपको उस love letter में अपने दिल के सारे जज़्बात लिखने है।
आज के ऑनलाइन जमाने मे शायद ही कोई प्रेम पत्र लिख कर भेजता होगा।आपके ऐसा करने से उसे भी लगेगा।कि उसे मनाने के लिए आप कितनी मेहनत कर रहे हो।क्योकि उसके लिए पहली बार किसी ने ऐसा किया होगा।तो वो भी एक एक शब्द को पूरे जज़्बात के साथ पड़ेगी।यह एक बेस्ट idea है जिसे मैंने खुद आजमाया है।
● गाना सुनाकर:-
अगर आपकी गर्लफ्रैंड आपसे नाराज़ हो गयी है और आप जानना चाहते हो कि रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये।वैसे गाना सुनने से मूड फ्रेश हो जाता है।लेकिन अगर वो गाना हमारे पसन्द के शक़्स ने गा लिया।फिर तो उससे जितनी भी नाराज़गी हो,एक झटके में सब दूर हो जाती है।बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी प्रेमिका को गाना सुनाना है।
एक बात का ध्यान रखे गाना सुनाना भी वही है।जो उस लड़की का favrioute हो,जिससे आपके बीच कितनी भी नाराज़गी क्यो न हो।लेकिन इसके बाद हर मनमुटाव दूर हो जाएगा।
● उसे वक़्त दे:-
कभी कभी क्या होता है कि हर चीज़ हमारे विपरीत हो जाती है।हम जो चाहते है वो कभी होता ही नही है।बात चाहे गर्लफ्रैंड बनाने की या उसे मनाने की।हम कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन कुछ लड़कियां थोड़ी जिद्दी होती है।जिन्हें मनाना एक जटिल कार्य है।
तो ऐसी स्थिति में उसे थोड़ा वक़्त दो,क्योकि वक़्त हर घाव को भर देता है।कुछ वक्त के लिए उससे थोड़ा दूर हो जाएं,लेकिन ऐसा आप तब करे जब वो आपसे बात करने को बिल्कुल भी तैयार न हो।कुछ वक़्त के बाद या कुछ दिन के बाद उससे बात करे और मनाएं।
इसे भी देखे - इन 5 तरीको से रिलेशनशिप लम्बा चलेगा
● निष्कर्ष:-
ऊपर दी गई जानकारी से आपकी कुछ मदद हुई होगी।अगर वाकई में इस जानकारी से आपको कुछ सीखने को मिला है।तो मैं सोचूंगा मेरा आर्टिकल लिखने का उदेश्य पूरा हो गया।उम्मीद करता हुँ आपको यह आर्टिकल रूठी प्रेमिका को कैसे मनाये पसंद आया होगा।अगर पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।
इसे भी देखे - गर्लफ्रैंड का झूठ कैसे पकड़े
● FAQ:-
Q.1 आपको अपनी प्रेमिका को कितनी बार बताना चाहिए कि आप उससे प्यार करते हैं?
Ans.वैसे देखा जाए तो हम अपनी प्रेमिका को कभी भी I love you बोल सकते है।लेकिन मेरा मानना है, कि जब भी आप उसे bye बोलते है।तब last में I love you बोल सकते है।इससे दोनों के बीच मे एक balance भी बना रहता है।
Q.2 आई लव यू रोज कहना क्यों जरूरी है?
Ans.आई लव यू कहने से रिश्ते में जान आ आती है।इससे हमारी भावनाएं सामने वाले तक पहुँच पाती है।अगर रिश्ते में मिठास बना कर रखना चाहते हो आई लव यु कहना बहोत जरूरी है।
Tags:
apne ruthe huye pyar ko kaise manaye
Girl impress advice
ruthi huyi girlfriend ko kaise manaye