5 वजह आपके इग्नोर होने की | Log Ignore Kyu Karte Hai



5 वजह आपके इग्नोर होने की | Log ignore kyu karte hai



    दोस्तो कभी कभी क्या होता है की हम किसी से रोज बात करते है।लेकिन एक दिन सामने वाला वो इंसान हमे इग्नोर करने लगता है,और हमे समझ नही आता वो ऐसा क्यो कर रहा है।जिस कारण हम परेशान हो जाते है और तरह तरह के विचार हमारे दिमाग मे आने लगते है।
    
     अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है या सब लोग आपको भी इग्नोर करते है।तो आज में आपको 5 बाते बताऊंगा की log ignore kyu karte hai उसके लिए आपको आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ेगा।जिसे जान कर आप इग्नोर होने से बच सकते है।


5 वजह इग्नोर होने की:-



● हमेशा मजाक के मूड में रहना:-


    अगर आप भी अपनी ज़िंदगी को लेकर या कैरियर को लेकर सीरियस नही है,तो आज से ऐसा करना छोड़ दो।मजाक मस्ती करना बुरी बात नही है,लेकिन हर वक़्त मजाक में रहना यह आपको शोभा नही देता।अगर आप भी ऐसा करते है तो लोग आपसे धीरे धीरे दूर होने लगेंगे।क्योंकि लोग ऐसे लोगो को बिल्कुल पसंद नही करते,जो लोग अपनी जिंदगी को लेकर सीरियस नही होते।


● मतलबी होना:-


    आप हमेशा मतलब पडने पर ही दूसरों को या अपने दोस्तों को याद करते है।तो ऐसा करना ठीक नही है,क्योंकि आपके ऐसा करने से आपके करीबी लोगों को आपसे घृणा हो जाएगी।हमेशा सबको याद करते रहो उनका हाल चाल पूछते रहो।ताकि सामने वाले को भी ऐसा न लगे कि आप मतलबी हो या मतलब पड़ने पर याद करते हो।ताकि कोई आपको इग्नोर करने से पहले सो बार सोचे।


● दूसरों की बात न सुनना:-


    जो लोग दूसरों की बात नही सुनते सिर्फ अपनी चलाते है।ऐसे लोग आखिर में एक दिन अकेले रह जाते है,क्योकि जो दूसरों की नही सुनता कोई उसे अपनी बात सुनाना भी नही चाहेगा।जिससे हर कोई ऐसे इंसान से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझता है।
    
     तो कोशिश करो दूसरों की बात ध्यान से सुनो और जानने की कोशिश करो कि सामने वाला इंसान आखिर कहना क्या चाहता है।उसके बाद अपनी सुनाओ ताकि सामने वाला भी आपको सुनने को मजबूर हो जाये।

● बहस करना:-


   मैने बहोत से लोगो को देखा है जो छोटी छोटी बातों पर दूसरों से बहस करते नज़र आते है और लड़ने का कोई न कोई बहाना ढूंढते रहते है।अगर आपका व्यवहार भी ऐसा है,तो भूल जाइए कोई आपसे दोस्ती करना चाहेगा और एक दिन आप अपनी इसी हरकत के कारण अकेले रह जाएंगे।





● नकारात्मक सोच:-


   जिन लोगों की सोच नकारात्मक होती है,ऐसे लोगो से सब दूर ही रहते है।क्योंकि ऐसे लोगो के पास से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।अगर आप भी ज़िन्दगी में मायूस रहते है,अपनी समस्या दूसरों को बताते रहते है।अपने आपको बेचारा दिखाने की कोशिश करते है।
   
  तो जाहिर सी बात है किसी को आपकी समस्या से क्या लेना देना।यहाँ सब अपने बारे में सोचते है, इसलिए अपनी समस्या को खुद सुलझाओ और सकारात्मक रहो।


● निष्कर्ष:-


    उम्मीद करता हूँ log ignore kyu karte hai यह अपने जान लिया होगा।तो आज से ऊपर दी गई बातों को ध्यान में रखे और खुद को बेहतर बनाए।नही तो आपकी यह हरकत आपको एक दिन बहोत बड़ी कीमत चुकाने को मजबूर कर देगी।अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरुर पड़े।




● नोट:- आपको दुनिया के हिसाब से चलना होगा न कि दुनिया आपके हिसाब से चलेगी।



● FAQ:-

Q.1 इग्नोर करने से क्या होता है?

Ans. अगर कोई हमे इग्नोर करता है तो हमारे स्वाभिमान को ठेस पहुँचती है।जिस कारण लगता है जैसे हम फालतू है या हमारा कोई अस्तित्व नही है।जो इंसान इग्नोर होता है उसे अकेलेपन का एहसास होता है और लगता है की ज़िन्दगी में बिल्कुल अकेला है।


Q.2 जब कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करे?

Ans. जब कोई हमे इग्नोर करता है तो हम गुस्से में आकर 
उससे लड़ने झगड़ने लगते है।जो कि बिल्कुल भी ठीक नही है,अगर कोई इंसान आपको इग्नोर करता है।तो उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है।तो आपको गुस्सा करने की बजाए इग्नोर होने का कारण पता करना है।

जो इंसान आपको इग्नोर करे आप उससे पूछ सकते है कि उसके ऐसा करने की वजह क्या है या आप यह भी पूछ सकते है कि वो ऐसा क्यो कर रहा है।






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने