6 तरीको से जाने आपके साथ टाइम पास हो रहा है | jhoota pyar
Jhoota pyar kaisa hota hai : कई बार हमारी जिंदगी में ऐसा incident हो जाता है कि हमे अपने पार्टनर पर शक होने लगता है,की वो हमें प्यार भी करता है या नही।आज मैं आपको बताऊंगा की अगर आपका पार्टनर के अंदर यह 6 बातें है,तो वो आपको jhoota pyar करता है।जिसको हम time pass love भी बोलते है।अगर आप भी जानना चाहते है तो आर्टिकल पूरा जरूर पड़े।
इन 6 तरीको से jhoota pyar पहचाने:-
● साफ इंकार करना:-
अगर आपका पार्टनर आपको साफ बोल देता है कि वो आपसे शादी नही करेगा।तो ऐसा प्यार सिर्फ टाइम पास की श्रेणी में आता है।वो आपको indirectly बोल रहा है कि आप सिर्फ उसके लिए टाइम पास हो।
जितना जल्दी जो सके आप इस बात को समझो और इस रिश्ते से बाहर निकल जाओ।क्योंकि ऐसे रिश्ते में आप कभी खुश नही रह पाओगे। ऐसे रिश्ते में आपको सिर्फ आंसू ही मिलेंगे और कुछ नही।
● बाते शेयर न करना:-
जब हम किसी रिश्ते में होते है तो हर छोटी सी छोटी बाते भी एक दूसरे से शेयर करते है।अगर आपका पार्टनर आपसे अपनी जिंदगी की कोई बात शेयर नही करता।आपको दूसरों से पता चलता है उनकी लाइफ में ऐसा-ऐसा हुआ।
तो समझ जाइए की वो प्यार नही है।बल्कि आप ऐसे रिश्ते में हो जो सिर्फ नाम का है।अगर आप भी ऐसे रिश्ते में हो तो आपका प्यार सिर्फ नाम का है।ऐसे रिश्ते में होने से अच्छा है इंसान अकेला ही रहे।
● जरूरत पड़ने पर ही याद करना:-
आपका पार्टनर आपसे बहोत कम बात करता है या तब करता है जब उसको किसी चीज़ की जरूरत होती है।उसको आपसे कोई हेल्प चाहिए या कोई काम निकलवाना है।तो ऐसे इंसान को अपनी जिंदगी से उठाकर बाहर फेंको।क्योंकि वो शक़्स कब का आपको अपनी जिंदगी से बाहर कर चुका है।बस उसको आपसे किसी चीज़ की जरूरत होती है बस इसलिए आपसे जुड़ा है।
● अपने बारे में सोचना:-
जब हम किसी से प्यार करते है तो उसके बारे में सोचते है।उसकी हर छोटी सी छोटी चीज़ का ख्याल रखते है।लेकिन आपको अपने पार्टनर से हर चीज़ मांगनी पड़ रही है।आपका पार्टनर आपके बारे में सोचता ही नही है सिर्फ अपने बारे के सोचता है।
कहने का मतलब है हर बात में पहले वो अपना फायदा देखता है।तो बहोत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आपका साथी एक मतलबी इंसान है।और मतलबी इंसान जिंदगी में कभी भी धोखा दे सकता है।
इसे भी देखे - 5 तरीको से रिलेशनशिप स्ट्रांग करे
● हमेशा busy रहना:-
आप जिस इंसान से प्यार करते हो वो बहोत busy रहता है।उसके पास आपसे बात करने का बिल्कुल भी वक़्त नही है।तो हो सकता है वो आपसे प्यार नही बल्कि टाइम पास कर रहा हो।क्योंकि जब हम किसी से प्यार करते है तो उसके लिए वक़्त निकाल ही लेते है।क्योकि आजकल टाइम किसी के पास नही होता बल्कि टाइम निकलना पड़ता है।
● दूसरों से flirt करना:-
Flirt करना दो प्यार करने वालो के वो पल है जो हम सिर्फ अपने पार्टनर को देते है।हम चाहकर भी किसी को यह सुकून के पल नही दे सकते।अगर आपका पार्टनर आपको छोड़कर दूसरों के साथ flirt कर रहा है।तो वो बहोत गलत कर रहा है।
क्योंकि इस चीज़ पर सिर्फ आपका हक़ है और किसी का नही।अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है तो उसे मना करो बोलो की आपको तक़लीफ़ होती है।क्योकि ऐसा प्यार टाइम पास ही हुआ सच्चा प्यार होता तो ऐसा करता ही नही।
● निष्कर्ष (conclusion):-
अगर आपके रिश्ते में भी यह 6 बातें है तो आप इस बारे में अपने पार्टनर से बात करे।अगर फिर भी कोई समाधान नही निकलता तो आप ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाओ।ऐसे रिश्ते में आपको तक़लीफ़ ही होगी।क्योंकि यह प्यार सच्चा प्यार नही बल्कि jhoota pyar है।उम्मीद करता हूँ आपको आर्टिकल पसंद आया होगा।अगर पसंद आया तो हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरूर पड़े।
इसे भी देखे - 5 तरीको से girlfriend का झूठ पकड़े
नोट - प्यार दो लोगो के बीच का वो खूबसूरत रिश्ता है जो हर किसी के साथ नही बनाया जा सकता।
● FAQ:-
Q.1 jhoota pyar क्या होता है?
Ans. जब हम किसी से सच में प्यार नही करते,लेकिन प्यार करने का दिखावा करते है।जिस रिश्ते में हम किसी फायदे की वजह से है।कहने का मतलब है जिस रिश्ते का कोई भविष्य नही होता, उसे झूठा प्यार कहते है।
Q.2 सच्चा और झूठे प्यार में क्या अंतर है?
Ans. सच्चे और झूठे प्यार में अंतर स्पष्ट है:-
◆ सच्चे प्यार करने वाला हमारी परवाह करता है,जबकि झूठे प्यार में कोई परवाह नही होती।
◆सच्चा प्यार करने वाला हमसे रोज बात करता है,जबकि झूठा प्यार करने वाला कभी कभी बात करता है।
◆ सच्चा प्यार सिर्फ पहले हमारे बारे में सोचता है,जबकि झूठा प्यार करने वाला सिर्फ अपने बारे में सोचता है।
◆ सच्चा प्यार करने हमारे दर्द को अपना बनाएगा,जबकि झूठा प्यार करने वाला सिर्फ दर्द देगा।
◆ सच्चा प्यार आखिरी सांस तक साथ निभाता है,जबकि झूठा प्यार कभी भी छोड़कर जा सकता है।